मथुरा, जनवरी 1 -- मथुरा। मांट के भाजपा विधायक राजेश चौधरी की मां प्रेमवती देवी का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वह 80 वर्ष की थीं और कई माह से बीमार चल रही थीं। विधायक राजेश चौधरी की माताजी प्रेमवती देवी बहुत ही सरल और सौम्य व्यवहार की महिला थीं। उनकी धर्म परायणता को लेकर उनके पैतृक गांव सद्दीकपुर में हर कोई चर्चा करता हुआ नजर आ रहा है। उनके निधन का समाचार प्राप्त होते ही विधायक के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। करीब 11:30 बजे उनकी शव यात्रा को मोक्ष धाम के लिए ले जाया गया। उनके निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने फोन कर विधायक से शोक संवेदना व्यक्त की। जल शक्ति मंत्र...