हिन्दुस्तान टीम, अगस्त 7 -- बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक राकेश रंजन उर्फ राकेश विश्वेश्वर ओझा की हत्या की साजिश का मामला सामने आया है। भाजपा विधायक ने भागलपुर सेंट्रल जेल में उनकी हत्या का षडयंत्र रचे जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में भोजपुर जिले के करनामेपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें भागलपुर जेल अधीक्षक राजीव कुमार झा के अलावा जेल में बंद हरेश मिश्रा, कुबेर मिश्रा और कुख्यात लंबू शर्मा को नामजद किया गया है। विधायक के अनुसार उनकी हत्या की पूरी प्लानिंग कर दी गई है। इसके लिए ग्रेनेड और टाइम बम भी मंगा लिया गया है। जेल अधीक्षक पर बीजेपी MLA की हत्या की साजिश की एफआईआर दर्ज होने के बाद हड़कंप मच गया है। हरेश मिश्रा भोजपुर के ही करनामेपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव का रहने वाला है। वह विधायक के पिता और ...