भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर के पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप, सीओ तक पहुंची शिकायत
संवाद सूत्र, नवम्बर 12 -- तारडीह, संवाद सूत्र। बिहार में दरभंगा जिले के अलीनगर की भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर के पिता रमेश ठाकुर पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगा है। मामला पोखरभिंडा का है। विधायक के पिता पर ग्राम देवता तिवारी बाबा के स्थल, सरकारी सड़क, सार्वजनिक जमीन व निजी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में गांव के कुछ जमीन मालिकों ने सीओ को आवेदन देकर न्याय दिलाने की मांग की है। सीओ को दिये आवेदन में ग्रामीण गगन कुमार मिश्र ने तीन डिसमिल 14 धुर जमीन पर कथित रूप से कब्जा कर चहारदीवारी व गेट बनाने की शिकायत की है। शिकायतकर्ता रामदाय देवी ने कहा है कि उनकी जमीन से सटाकर मिट्टी की कटाई कर दी गई है। इससे वहां लगे पेड़ के गिरने की आशंका है। ग्रामीणों ने अन्य लोगों की जमीन के किनारे भी मिट्टी काटने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.