हरदोई, मार्च 14 -- पिहानी (हरदोई), संवाददाता। ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर देश-दुनिया में जारी बहस के बीच हरदोई जिले की सियासत भी गरमा गई है। अपनी बयानबाजी और तीखी टिप्पणियों के लिए चर्चित गोपामऊ के भाजपा विधायक श्यामप्रकाश इस बार फेसबुक पोस्ट पर की गई टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने टिप्पणी में लिखा कि खामेनेई की मौत पर हम शोक संवेदना तक व्यक्त नहीं कर सके, आखिर इतना डर किसका और क्यों?बता दें कि जिले के एक भाजपा नेता ने भारतीय जहाजों के सुरक्षित ईरान से गुजरने संबंधी एक खबर का स्क्रीन शॉट फेसबुक पर पोस्ट किया था। इस पर विधायक श्यामप्रकाश ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उनके फेसबुक एकाउंट से दी गयी प्रतिक्रिया में कहा गया कि जो ईरान पहले और आज भी भारत का साथ दे रहा है। उसके मुखिया की हत्या पर हम शोक संवेदना तक व्यक्त नहीं कर सके। आखिर इत...