हरदोई, अप्रैल 16 -- बेनीगंज। बेनीगंज विकासखंड परिसर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के सम्मान में गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं बालामऊ विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामपाल वर्मा रहे। विधायक रामपाल वर्मा ने कहा कि आज देश में जो भी अधिकार नागरिकों को प्राप्त हैं, वे बाबा साहेब आंबेडकर की देन है। संविधान के माध्यम से समाज में समानता और छुआछूत जैसी कुरीतियों को समाप्त करने का मार्ग प्रशस्त हुआ। उन्होंने बाबा साहेब के संदेश 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो' को अपनाने का आह्वान किया। विधायक ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे वोट की राजनीति के लिए समाज को जाति और परिवारवाद में बांटने का काम करते हैं। यह भी पढ़ें- प्रदर्शन के नाम पर हिंसा का अधिकार नहीं कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पूर्...