लखनऊ, मई 17 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता सरोजनीनगर विधायक डॉ.राजेश्वर की ओर से संचालित आपका विधायक आपके द्वार अभियान रविवार को 10 वीं और 12 वीं में अच्छे अंक लाने वाले अभिषेक शर्मा, श्रुति शुक्ला, अखिल शर्मा एवं स्वाती को साइकिल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 40 वरिष्ठ नागरिकों की आंखों की जांच एवं 30 लोगों को निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया। बच्चों एवं युवाओं को क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन एवं कैरम किट प्रदान की गईं।मजरा शिवदीन खेड़ा, ग्राम पंचायत हरौनी में आयोजित अभियान में लोगों ने हैंडपंप, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, स्ट्रीट लाइट, सोलर लाइट, नाला निर्माण, सामुदायिक शौचालय, पाइपलाइन मरम्मत एवं नलकूप सहित 30 आवेदन दिये। यह भी पढ़ें- लखनऊ नवाब और एमके-11 क्रिकेट क्लब की धमाकेदार जीत इस मौके पर पूर्व प्रधान बृजे...