नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- दिल्ली की पटपड़गंज विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रविन्दर सिंह नेगी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह ना चाहते हुई भी यमुना जी में डुबकी लगाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को आम आदमी पार्टी के नेताओं ने शेयर करते हुए उनका मजाक उड़ाया है। दरअसल इस वीडियो में भाजपा विधायक दिल्ली में यमुना नदी के पानी के साफ होने का दावा करते हुए AAP के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज को चैलेंज दे रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वह यमुना नदी का पानी पीने का दावा करते हुए इसी बात के लिए भारद्वाज को चैलेंज करते हैं, तभी अचानक उनका पैर फिसल जाता है और वह पानी में गिर जाते हैं। अब उनके इसी पानी पीने के दावे को झूठा बताते हुए AAP नेता कह रहे हैं कि झूठ और दिखावे की राजनीति से तंग आकर यमुना मैया ने खुद इन्हें अपने पास...