सोनभद्र, मार्च 13 -- सोनभद्र। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर प्रदर्शन कर भाजपा के सदर विधायक भूपेश चौबे के बयान की निंदा की। इस दौरान सपा जिला सचिव प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि सदर विधायक समाज में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। सदर विधायक ने आलू, भंटा, मूली शब्द का जिक्र कर पिछड़ा समाज को अपमानित करने का कार्य किया है। इसके लिए पिछड़ा समाज उन्हें माफ नहीं करेगा। इस मौके पर मनीष त्रिपाठी, मुन्ना कुशवाहा, संदीप पटेल, सरदार पारब्रह्म सिंह, सुरेश अग्रहरि, शौर्य त्रिपाठी, संदीप भारती, जुनैद अंसारी, सरोज शर्मा, राजू पासवान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...