देहरादून, अप्रैल 28 -- श्रीनगर। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री को अनुरोध पत्र सौंपा। विधायक ने पत्र विधानसभा देवप्रयाग क्षेत्र के हिण्डोलाखाल ब्लाक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/सेविका संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष रेखा रौथाण के आधार पर प्रेषित किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को सौंपे पत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि की मांग प्रमुख रूप से उठाई है। इसमें राज्य सरकार से 140 रुपये प्रतिदिन की बढ़ोतरी करने व केंद्र सरकार को 150 रुपये प्रतिदिन बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजने का अनुरोध किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सेवानिवृत्ति संबंधी प्रावधानों को लेकर भी चिंता जताई गई है। पत्र में कहा गया है कि बिना किसी अतिरिक्त अहर्ता के सेवानिवृत्त होने पर 10 लाख रुपये दिए ज...