भाजपा विधायक अनिल शर्मा का निधन, कैंसर से लड़ रहे थे पूर्व मंत्री, दिल्ली में ली अंतिम सांस
नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- यूपी के भाजपा विधायक और पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा का निधन हो गया है। वह लंबे समय से कैंसर से लड़ रहे थे। दिल्ली के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वहीं पर अंतिम सांस ली है। बुलंदशहर की शिकापुर विधानसभा सीट से विधायक अनिल शर्मा के निधन की खबर फैलते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। सीएम योगी ने एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री और बुलंदशहर के शिकारपुर विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक अनिल शर्मा जी का निधन अत्यंत दु:खद है। विनम्र श्रद्धांजलि। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर विधानसभा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.