मुरादाबाद, मई 14 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद मुरादाबाद में भाजपा महानगर अध्यक्ष आटो से भाजपा कार्यालय पहुंचे। भाजपा के विधायकों ने कहा कि उनके पास सिर्फ एक कार है जिससे चलते हैं काफिला नहीं है। महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने महानगर में पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से अपील की है कि सभी लोग हफ्ते में एक दिन निजी वाहन की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें। नगर विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि पीएम की अपील ईंधन बचाने के लिए जरूरी है। इसका अनुपालन मैं एक तरह से पहले से ही कर ही रहा हूं। मैं तो सिर्फ एक ही स्कार्पियो से चलता हूं। यह भी पढ़ें- 4 दिन काम और 3 दिन की छुट्टी; पेट्रोल-डीजल की बचत के लिए भाजपा सरकार बना रही ऐसा प्लान मैं काफिले के साथ नहीं चलता। पब्लिक के कार्यों के लिए उनके साथ ही चल देता हूं। एक ...