भाजपा विदेश नीति पर कर रही राजनीति : दुबे
रांची, मार्च 19 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर भाजपा के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा खुद विदेश नीति जैसे गंभीर विषय को राजनीतिक रंग देकर देश को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस हमेशा से राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हुए एक संतुलित और जिम्मेदार विदेश नीति की पक्षधर रही है। भाजपा द्वारा कांग्रेस पर राष्ट्रीय हित के खिलाफ काम करने का आरोप न केवल निराधार है, बल्कि यह उनकी अपनी विफलताओं को छिपाने का प्रयास भी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने हमेशा रणनीतिक स्वायत्तता और संतुलित कूटनीति की बात की है, जो भारत की परंपरागत विदेश नीति का हिस्सा रही है। राहुल गांधी ने भी देश के हित में अपनी बात रखी है, जिसे तोड़-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.