मुरादाबाद, अगस्त 3 -- भाजपा हर घर तिरंगा अभियान में पांच अगस्त को कार्यशाला का आयोजन जिला महानगर स्तर पर करेगी। महानगर के सभी मंडल एवं वार्ड में भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन होगा। महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने बताया कि 1 अगस्त को लखनऊ में कार्यशाला है जिसमें महामंत्री विशाल त्यागी, सह-संयोजक व अशोक सैनी जाएंगे। 5 अगस्त को जिला स्तरीय कार्यशाला होगी। इसमें तिरंगा यात्राओं को भव्य, अनुशासित एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि अभियान के अंतर्गत प्रत्येक मंडल एवं वार्ड में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर नागरिकों से अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराने का आग्रह करेंगे। यह भी पढ़ें- तिरंगे के साथ सेल्फी पोर्टल पर अपलोड होगी, देखें यह वे...