मधुबनी, मार्च 20 -- मधुबनी,निज संवाददाता। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महासचिव हितेंद्र नारायण ठाकुर उर्फ नुनु ठाकुर के अग्रज, वरिष्ठ समाजसेवी हृदय नारायण ठाकुर का 82 वर्ष की आयु में गुरुवार को निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। फुलपरास अनुमंडल के सिसवार गांव निवासी वरिष्ठ समाजसेवी हृदय नारायण ठाकुर का पैतृक आवास पर निधन हो गया। वे शिक्षक राकेश ठाकुर और अखिलेश ठाकुर के पिता थे। वे क्षेत्र में सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों के लिए विख्यात थे और गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते थे। उनके निधन पर सांसद आरपी मंडल, सांसद डा. अशोक कुमार यादव, सांसद डा. गोपाल जी ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव, मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा, विनोद नारायण झा, शिला मंडल, विधायक सतीश साह...