लखनऊ, दिसम्बर 22 -- समाजवादी पार्टी के सदस्य शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि भाजपा वंदे मातरम् को सम्मान देने बजाय उसे चुनावी हथियार बना रही है। इतिहास गवाह है कि समाजवादियों और कांग्रेसियों ने लाठियां खाईं, जेलें भरी, तब वंदे मातरम् हमारी शक्ति था। आज सत्ता में बैठे लोग ऐसा व्यवहार कर रहे हैं, जैसे राष्ट्रभक्ति का कापी राइट उनका है। भाजपा के राष्ट्रवाद से सपा डरने वाली नहीं है। शिवपाल ने सोमवार को विधानसभा में वंदे मातरम् पर विशेष चर्चा के दौरान यह बातें कही। उन्होंने कहा कि देशभक्ति हृदय का विषय है, प्रदर्शन का नहीं। आप वंदे मातरम् पर चर्चा इसलिए नहीं करा रहे हैं कि आपको गीत से प्रेम है, बल्कि इसलिए करा रहे हैं कि जनता आपे से खाद किल्लत पर सवाल न पूछे। सरकार कहती है कि वंदे मातरम् स्कूलों में अनिवार्य होगा। अच्छी बात है, लेकिन जिस बच्चे क...