सोनभद्र, अप्रैल 6 -- सोनभद्र, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस पार्टी कार्यालय पर सोमवार को जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता की अध्यक्षता में मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत से प्रेरित होकर समाज सेवा में अग्रणी रही है। भाजपा कार्यकर्ता निस्वार्थ सेवा, अटूट समर्पण और सुशासन के प्रति गहरी प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। जनसंघ के कार्यकर्ताओं के समर्पण और बलिदान ने दशकों से पार्टी के विकास को आकार दिया है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की राष्ट्रवादी सोच और वैचारिक प्रेरणा से जन्मी भाजपा महज एक राजनीतिक दल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.