संतकबीरनगर, जून 27 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत शुक्रवार को शहर के एक होटल में दो दिवसीय आवासीय जिला प्रशिक्षण वर्ग शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं प्रदर्शनी के साथ हुई। उद्घाटन सत्र में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य सत्ता पाना नहीं है, बल्कि समाज में राष्ट्रीय चेतना का जन जागरण करना है। यह भी पढ़ें- डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को किया यादसंगठन विस्तार के विषय में उन्होंने कहा कि भाजपा का विस्तार मतलब समाज के सभी वर्गों का संगठन में प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्र प्रथम की अवधारणा को पूरा करना है। संगठन विस्तार पर गोविंद नारायण ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सुसंगत प्रयास उत्तरद...