आजमगढ़, जुलाई 7 -- आजमगढ़, संवाददाता। नगर के हरिऔध कला केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में सोमवार को भाजपा के नवनियुक्त गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगते रहे। इस मौके पर नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता उसकी सबसे बड़ी पूंजी है और संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों और संगठनात्मक कार्यक्रमों में पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन में उत्तर प्रदेश व...