काशीपुर, जून 24 -- जसपुर। भाजपा नेता डॉ. यूनुस चौधरी ने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में भेंटकर क्षेत्र की जानकारी दी। दिल्ली पहुंचे डॉ. यूनुस ने बीएल संतोष से आगामी विस चुनाव के मद्देनजर बातचीत की। विश्वास दिलाया कि सीएम धामी के नेतृत्व में भाजपा की तीसरी बार भी सरकार उत्तराखंड में बनने को तैयार है। डॉ. यूनूस ने उन्हें जसपुर आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने यकीन दिलाया कि विधानसभा चुनाव में इस बार जसपुर सीट भाजपा के ही खाते में ही जाएगी। यह भी पढ़ें- भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से दिल्ली में मिले डॉ. यूनूस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...