सहारनपुर, मई 2 -- बेहट,संवाददाता। ​भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने शनिवार को सिद्धपीठ माँ शाकंभरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की। उनकी इस धार्मिक और सामाजिक यात्रा ने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया है।​ भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण सिंह का कस्बे में पहुंचने पर स्थानीय भाजपाइयों ने भव्य स्वागत किया। यह भी पढ़ें- जन आक्रोश महिला सम्मेलन एवं पदयात्रा में दिखी एकजुटताभक्ति और पूजा उसके बाद वह माँ शाकंभरी देवी के दरबार पहुंचे, जहाँ उन्होंने विधि-विधान से मत्था टेक कर मनौती माँगी। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से भी भेंट की और कहा कि माँ शाकंभरी की कृपा से समाज में सुख-शांति बनी रहे, यही उनकी प्रार्थना है। माता के दर्शन के बाद वह सीधे विधानसभा बेहट क्षेत्र के ...