पिथौरागढ़, मई 23 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। नगर में भाजपाइयों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जन्मदिन उत्साह से मनाया। शनिवार को खड़कोट स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया और राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, मेयर कल्पना देवलाल, प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र शाह, गोविंद महर, रविंद्र जंग, डीडी जोशी, रघुवीर सिंह, दीपक लोहिया, प्रर्मिला सौन, कविंद्र शाह ठुलघरिया आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...