लखनऊ, दिसम्बर 10 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राष्ट्रवादी नहीं, राष्ट्रविवादी पार्टी है। भाजपा के लोग हर जगह-विवाद ढूंढते हैं। विवाद कराते हैं। समाज को आपस में लड़ाते है। बुधवार को नोएडा में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि वंदे मातरम आजादी के आंदोलन में क्रांतिकारियों का गीत रहा है। वंदे मातरम ने आजादी के आंदोलन में सभी को जोड़ने का काम किया। देश को आजादी दिलाने वाले हमारे पूर्वजों ने वंदे मातरम, इंकलाब जिंदाबाद, जय हिंद का नारा लगाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से लेकर सुभाष चन्द्र बोस, भगत सिंह और अन्य क्रांतिकारियों के रास्ते पर चलकर आजादी दिलायी। अखिलेश ने कहा कि भाजपा षडयंत्रकारी पार्टी है। षड्यंत्र के तहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.