रामगढ़, जनवरी 31 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। भाजपा रामगढ़ जिला ने बजट प्रचार अभियान-2026 की व्यापक तैयारी को लेकर एक वर्चुअल बैठक किया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बावला ने की। इस दौरान 1 फरवरी को होने वाले केंद्रीय बजट के प्रचार-प्रसार पर चर्चा की गई। बैठक में सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि मोदी सरकार का यह बजट देश के विकास को नई गति प्रदान करेगा। गरीब कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को मजबूत करेगा। बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि यह बजट विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि 1 फरवरी को सांसद सूचना केन्द्र, माइंस रेस्क्यु में सुबह 10 बजे एलईडी के माध्यम से बजट का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसमें जिला के पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के पदाधिकारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.