गाज़ियाबाद, जुलाई 15 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल यादव ने अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा भाजपा के राज में ही मंदिर में चोरी हो गई। उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव सपा और कांग्रेस मिलकर लड़ेंगे। शिवपाल यादव ने एसआईआर पर भी सवाल उठाए। शिवपाल यादव सपा नेता चक्रपाणि यादव के शास्त्रीनगर स्थित आवास पर बुधवार को आए थे। उन्होंने कहा भाजपा राज में मंदिर सुरक्षित नहीं हैं। अयोध्या राम मंदिर का चंदा तक नहीं छोड़ा। ऐसा कर लोगों की आस्था से खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस और सपा मिलकर चुनाव लडेंगे। उन्होंने प्रदेश में सपा की सरकार बनने का दावा भी किया। कहा कि, प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार से लोग परेशान...