बदायूं, अगस्त 30 -- Badaun News: बदायूं के दातागंज थाने में दलित युवक राजेश कोरी की पुलिस कस्टडी में हुई मौत पर आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने यूपी सरकार पर तीखा हमला बोला। संजय सिंह ने इसे सामान्य मौत नहीं बल्कि 'प्रशासनिक हत्या' करार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस अपराधियों जैसा व्यवहार कर रही है। संजय सिंह ने वायरल वीडियो का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि पुलिस ने न केवल युवक को बेरहमी से पीटा, बल्कि अपनी खाल बचाने के लिए परिजनों पर दबाव बनाकर मामले को भटकाने का घिनौना प्रयास भी किया है। सांसद संजय सिंह ने कहा कि बदायूं के दातागंज थाने में दलित युवक राजेश कोरी की मौत ने यूपी पुलिस के खौफनाक चेहरे को उजागर कर दिया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की बर्बर पिटाई के कारण ही राजेश की जान गई है। संजय सिंह ने कहा कि थाने के भीतर...