इटावा औरैया, जुलाई 24 -- इटावा, संवाददाता। पूर्व कैबिनेट मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा राज में महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी चरम पर है, दो करोड़ रोजगार देने का वादा धोखा निकला और छात्रों पर जुल्म किया जा रहा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने सपा कार्यालय पर कहा कि पीडीए वर्ग पर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहा है 60 प्रतिशत फर्जी एनकाउंटर और हिरासत में मौतें पीडीए की हुई हैं, 24 बुलडोजर कार्रवाई में 22 कार्रवाई पिछड़े, दलित, मुस्लिमों पर हुईं, जाति देखकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा विश्वकर्मा समाज के 40 नौजवानों की हत्या हुई, बेटियों से दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं। पेपर लीक से नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है, 2027 में राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव की सरकार बनेगी। इस अवसर पर सपा जि...