लखनऊ, जुलाई 10 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में पीडीए समाज पर अन्याय, अत्याचार और भेदभाव चरम पर है। पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है। देवरिया में वर्चस्ववादियों द्वारा पीडीए समाज के एक युवक राजू विश्वकर्मा की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दिए जाने और बचाने गए अन्य छह परिजनों पर जानलेवा हमला बेहद निंदनीय है।

आरोप और स्थिति अखिलेश ने शुक्रवार को आरोप लगाते हुए कहा कि इस हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। समाजवादी पार्टी के नेता व प्रवक्ता संदीप विश्वकर्मा जब पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे तो प्रभुत्ववादियों ने प्रशासन के सामने अभद्रता करते हुए, उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। भाजपा सरकार में पीडीए समाज पर हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यह बेहद चिंतनीय व निंदनीय है।

कानून व्यवस्था और कार्रवा...