भाजपा राज में देश, प्रदेश के मंदिर असुरक्षित: माहरा
अल्मोड़ा, जुलाई 20 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। कांग्रेस की न्याय पंचायत वार श्री राम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा का शुभारंभ हो गया है। सोमवार को पिलखोली न्याय पंचायत में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर में चढ़ावा तथा केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिरों में कथित चोरी के मुद्दों पर सरकार की घेराबंदी की। न्याय पंचायत प्रभारी कैलाश पांडेय के नेतृत्व में यात्रा पिलखोली, जोग्याड़ी सहित तमाम स्थानों पर पहुंची। इस दौरान घर-घर जाकर राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे को उठाया गया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने इन मुद्दों पर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों की जमकर घेराबंदी की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था के अनुसार मंदिरों में चढ़ावा दिया, लेकिन भाजपा सरकारों की नाकामी के चलते मंदिरों से चढ़ावा, सोना चोरी हो गया। अब मामले में लीपापोत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.