लखनऊ, अगस्त 9 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। अपराधी बेखौफ हैं। सरकार में महिलाओं, बेटियों पर अत्याचार नहीं थम रहा है। भाजपा सरकार में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं है। महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों और साइबर क्राइम में उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर है。

महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध अखिलेश ने रविवार को जारी बयान में कहा है कि लखीमपुर खीरी में दलित युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या की बेहद दर्दनाक घटना हुई। पिछले दिनों लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के नरपत खेड़ा में 17 वर्षीय बीसीए प्रथम वर्ष की छात्रा की गला रेतकर हत्या हो गई। इसी सप्ताह बख्शी का तालाब क्षेत्र में एक युवक का शव मिला, उसकी हत्या कर दी गई। उत्तर प्रदेश की बहन बेटियों को इस महिला विरोधी सरकार में क...