लखनऊ, दिसम्बर 31 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में अराजकता चरम पर है। आम जनता, पर्यटकों को प्रताड़ित और अपमानित किया जा रहा है। सरकार ने गुंडों व माफिया को खुली छूट दे रखी है। इन्हें सरकार का संरक्षण मिला हुआ है। सत्ता के संरक्षण में वे कानून व्यवस्था और पुलिस पर भारी पड़ रहे है। ये पूरे देश दुनिया में उत्तर प्रदेश की छवि खराब कर रहे हैं। अखिलेश ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में पुलिस प्रशासन का इकबाल खत्म हो चुका है। कानून के शासन का माखौल उड़ रहा है। मुख्यमंत्री और सरकार अराजक तत्वों की अराजकता पर चुप्पी साधे हुए है। सरकार का जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो हो चुका है। मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया। इस सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। सरकार महिलाओं और बेटियों को स...