देहरादून, अप्रैल 3 -- मसूरी। संवाददाता  उत्तराखंड अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिज गौड़ और मीडिया संयोजक युसूफ मलिक का मसूरी पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी और अल्पसंख्यक मोर्चा के मसूरी मंडल अध्यक्ष ने भव्य स्वागत किया। अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अनिज गौड़ ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचने का आह्वान किया ।कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के शहर अध्यक्ष जगजीत कुकरेजा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का पुष्प कुछ और शॉल भेंट कर स्वागत किया गया। माल रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिज गौड़ ने कहा कि कांग्रेस के राज में अल्पसंख्यकों की स्थिति किसी से छिपी नहीं रही है लेकिन जब 2014 के बाद केंद्र में नरेंद्र मोदी और राज्य में सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स...