भाजपा रांची पूर्वी में 19 मंडल प्रभारी मनोनीत
रांची, जून 24 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। भाजपा रांची जिला पूर्वी के जिला संगठन प्रभारी के निर्देश और जिलाध्यक्ष की सहमति से कुल 19 मंडलों के प्रभारी मनोनीत किए गए हैं। जिला महामंत्री मनोज कुमार चौधरी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ओरमांझी मंडल का प्रभारी पूर्व विधायक रामकुमार पाहन को बनाया गया है। वहीं जोन्हा में अनुराधा मुंडा, गेतलसूद में माधुरी देवी, कुच्चू में मनोज चौधरी और टाटीसिलवे में रंधीर चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा खिजरी में सत्यदेव मुंडा, तुपुदाना में आरती सिंह, रामपुर में रोहित साहू और सिल्ली में अलखनाथ महतो को प्रभारी बनाया गया है। अन्य मंडलों में भी इसी तरह प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.