रामगढ़, अप्रैल 14 -- गोला, निज प्रतिनिधि। संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर मंगलवार को भाजपा रजरप्पा मंडल की बैठक पार्टी कार्यालय में मंडल अध्यक्ष संतोष कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल के नेतृत्व में बाबा साहेब के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य करती है, जो बाबा साहेब का सपना था। इसके बाद नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों का अंगवस्त्र पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।मंडल अध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि नई टीम के ऊर्जावान साथियों के जुड़ने से क्षेत्र में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। यह भी पढ़ें- किशनगंज: भाजपा नगर मंडल ने मना...