भाजपा यूपी में सांप्रदायिक माहौल बनाने की कोशिश कर रही: अखिलेश
लखनऊ, सितम्बर 7 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा प्रदेश में साम्प्रदायिक माहौल बनाने की कोशिश कर रही है, इसे हमेशा के लिए खत्म किया जाएगा। सपा बंधुराष्ट्र बनाने के लिए काम कर रही है। भाईचारा बढ़ाने और सभी धर्मों को सम्मान देने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सोची समझी रणनीति और साजिश करके अधिकारियों के माध्यम से प्रदेश को सांप्रदायिक रास्ते पर ले जाना चाहती है। जब हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिल सकता था तो सहारनपुर में मस्जिद क्यों गिरा दी गई। सहारनपुर जा रहे सपा प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों, सांसदों और विधायकों को उनके घरों पर रोके जाने पर श्री अखिलेश यादव ने कहा कि पुलिस चोर, डकैत बदमाशों को नहीं पकड़ रही है, राजनीतिक लोगों की घेराबंदी कर रही है। यह भी पढ़ें- जो आज कानून नहीं मान रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.