सीतामढ़ी, अप्रैल 23 -- शिवहर। भाजपा युवा मोर्चा के जिला इकाई द्वारा पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार सुरेश के नेतृत्व में बुधवार को जन आक्रोश महिला सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम काव्यापक्षी दलों द्वारा विरोध किए जाने पर आक्रोश मार्च निकाला गया। आक्रोश मार्च नगर के प्रमुख मार्गो से डिग्री कॉलेज होकर गुजरी। विरोध मार्च में शामिल महिलाएं विधायक का विरोध करने वालों के प्रति नाराजगी प्रकट कर नारेबाजी कर रही थी। विरोध मार्च में पार्टी के जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह के अलावा पार्टी नेता आदित्य कुमार सिंह, धर्मेंद्र पांडे, राजेश कुमार राजू, संजीव पांडे तथा जयप्रकाश गुप्ता सहित अन्य नेता शामिल थे। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण बिल को लोकसभा में पारित नहीं होने देने के विरोध में भाजयुमो ने फूंका राहुल गांधी पुतला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.