हापुड़, मार्च 11 -- हरोड़ा मोड़ निवासी भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नेता दीपक भाटी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका एक खेत नए बाईपास सर्विस रोड सिंभावली में स्थित है। तीन मार्च को उन्होने अपने खेत की रेडीमेड बाउंड्री कराने के लिए मजदूर भेजे थे। इसी दौरान पड़ोसी खेत मालिक नत्थू सिंह निवासी ग्राम बढ़डा ने मजदूरों को गाली-गलौज कर बाउंड्री का काम रुकवा दिया। जब उन्होंने फोन कर इसका कारण पूछा तो आरोपी ने बाउंड्री नहीं होने देने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। बाद में बाउंड्री का कार्य करा दिया गया, लेकिन नौ मार्च की सुबह जब वह अपने ड्राइवर अमित और साथी रिजवान के साथ खेत पर बाउंड्री देखने पहुंचा तो नत्थू सिंह और उसके पुत्र पवन व सोनवीर बाउंड्री तोड़ते मिले।विरोध करने पर तीनों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि नत्थू सिंह ने गला दब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.