रांची, अप्रैल 5 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में हटिया विधानसभा क्षेत्र से युवा समाजसेवी सुमित साहू के नेतृत्व में काफी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदित्य साहू ने भाजपा को विचारधारा आधारित पार्टी बताते हुए कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनके जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया।आदित्य साहू ने राज्य की झारखंड मुक्ति मोर्चा...