लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- लखीमपुर, संवाददाता। भाजपा का होली मिलन समारोह रविवार को वंदन गार्डन में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद रेखा अरुण वर्मा रहीं। वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी व पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य वासुदेव मौर्य रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने की। समारोह में फूलों से होली खेली गई साथ ही पूर्व पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि भाजपा विचारधारा संस्कृति व राष्ट्रहित में कार्य करके आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन गया है। भाजपा में ही एक साधारण कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री बन जाता है क्योंकि भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर ही कार्य करती है। जिला प्रभारी वासुदेव मौर्य ने कहा वर्ष 2047 तक भाजपा की विकास य...