अलीगढ़, अप्रैल 5 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा में मंडल अध्यक्ष बनवाना अब माननीयों की प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। यही वजह है कि मडराक, गभाना और इगलास मंडल पर अब तक संगठन फैसला नहीं ले सका है। जबकि संगठन के नियमानुसार जिला व महानगर की टीम की घोषणा से पहले ही मंडलों की घोषणा हो जानी थी। भाजपा के संगठनात्मक दृष्टिगत जिले की पांच विधानसभा बरौली, अतरौली, छर्रा, इगलास, खैर में 27 मंडल हैं। इसमें से पिछले दिनों 15 मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा हुई थी। नियमानुसार तो संगठन की घोषणा से पहले ही मंडल अध्यक्षों के नाम घोषित हो जाने चाहिए थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिला कमेटी की कार्यकारिणी घोषित होने के अगले दिन यानि बीते शुक्रवार को 10 मंडल अध्यक्षों की सूची क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रजप्रांत दुर्विजय शाक्य के स्तर से जारी की गई थी।बरौली विधानसभा के अ...