नई दिल्ली, अगस्त 17 -- कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने अमित मालवीय को बीजेपी आईटी सेल से हटाए जाने पर निशाना साधा है। सोमवार को उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके कहा, 'BJP की फेक न्यूज फैक्ट्री के एक सरगना अमित मालवीय की विदाई आज हो ही गई। बेहद नाकारा सोशल मीड‍िया हेड थे, जिन्होंने फर्जी खबरें चला कर गंध फैलाई।' उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सोशल मीड‍िया पर लगातार इनके फेक नैरेटिव को रौंदा, सच कहा, इनके झूठ का पर्दाफाश किया। इसका नतीजा है कि युवा हमसे जुड़ते गए और आज सारे प्लेटफॉर्म्स पर कांग्रेस रीच में बीजेपी से मीलों आगे है। यह भी पढ़ें- संदेश दृढ़, रचनात्मक और स्पष्ट रहे; BJP की नई IT सेल को अमित मालवीय का गुरुमंत्र सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि एक दो बार आमना-सामना हुआ तो पता चला, ये भाई तो बोल ही नहीं पाता। उन्होंने...