लोहरदगा, मई 9 -- लोहरदगा, संवाददाता। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच उलेमा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सह-संयोजक सह भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना जियाउलहक़ अशरफी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से मुलाकात की। इस दौरान संघ, संगठन और राष्ट्रहित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

पसमांदा मुस्लिम समाज की स्थिति मौलाना अशरफी ने कहा कि देश और विशेष रूप से झारखंड में पसमांदा मुस्लिम समाज की आबादी 80 से 85 प्रतिशत तक है। जो आज भी सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से पिछड़ेपन का सामना कर रही है। उन्होंने भाजपा नेतृत्व से मांग की कि पसमांदा समाज के उन समर्पित और वफादार कार्यकर्ताओं को, जो वर्षों से पार्टी और राष्ट्रहित में कार्य कर रहे हैं, सरकार और संगठन में उचित और सम्मानजनक जिम्मेदारियां दी जाएं।

भाजपा की विचारधा...