पटना, अप्रैल 10 -- Bihar New CM BJP: बिहार में नए सीएम एवं नई सरकार को लेकर को लेकर सस्पेंस बरकरार रहेगा। दिल्ली में बिहार भाजपा के कोर ग्रुप की शुक्रवार शाम को जो बैठक होनी थी, उसे रद्द कर दिया गया है। बैठक में शामिल होने दिल्ली गए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी समेत अन्य नेता वापस पटना लौट रहे हैं। बैठक रद्द होने की कोई खास वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी दोपहर में राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ले ली। वह भी पटना लौट गए हैं और दो-चार दिनों में सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा शाम में पटना के लिए निकलने जा रहे। दोनों गुरुवार शाम को ही राष्ट्रीय राजधानी पहुंच गए थे। बताया गया कि बिहार भाजपा कोर ग्रुप की बैठ...