लखनऊ, फरवरी 13 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य विंध्यवासिनी कुमार के पार्थिव शरीर पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने विंध्यवासिनी कुमार के पार्थिव शरीर पर भाजपा का ध्वज ओढ़ाकर नमन किया। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनका सादा जीवन और उच्च विचार संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शक रहेंगे। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में भाजपा मध्य प्रदेश के प्रभारी डा. महेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर, महापौर सुषमा खर्कवाल, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह प्रभारी अतुल अवस्थी, चौ. लक्ष्मण सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.