लखनऊ, अगस्त 1 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपाइयों का सबसे बड़ा संकट ये है कि वो अब अगर जनता से दंडवत् माफी भी मांगेंगे, तो भी जनता माफ नहीं करेगी। भाजपाइयों ने कभी भी जनता के साथ किया हुआ अपना वादा नहीं निभाया है।

भाजपाइयों की नकारात्मक राजनीति अखिलेश ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा है कि दूसरों पर माफी मांगने के लिए दबाव बनाना और लोगों के बयान बदलवाना भाजपाई नकारात्मक राजनीति की बहुत ही घिसी-पिटी और आउट डेटेड चाल है। ऐसे कुकृत्यों से भाजपा के खिलाफ गुस्सा, नाराजगी व आक्रोश और भी अधिक बढ़ रहा है। जब जनता भाजपा के विरूद्ध अपने विचार, अपने मन में ही रखेगी तो भाजपाइयों और उनके अनरजिस्टर्ड संगी-साथियों के लिए हालात बद-से-बदतर हो जाएंगे। भाजपा का अहंकार ही गिरायेगा उनकी सरकार।

भ्रष्टाचार के आरोप उन्होंन...