सहारनपुर, फरवरी 24 -- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अगुवाई में महिला कार्यकर्ताओं ने हकीकत नगर स्थित धरना स्थल से कलेक्ट्रेट तिराहे तक पैदल मार्च निकाला और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पुतला दहन कर रोष व्यक्त किया। महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती शर्मा के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नई दिल्ली में आयोजित एआई समिट कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस से जुड़े नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया प्रदर्शन देश की गरिमा के विपरीत है और इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता और देश की गरिमा से समझौता नहीं होने दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.