कानपुर, फरवरी 24 -- एआई समिट में टी शर्ट उतारकर प्रदर्शन को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने मंगलवार को केशवनगर, नौबस्ता में सांसद राहुल गांधी का पुतला फूंका। आरोप लगाते हुए महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी देश की राजनीति करके ही देश का विरोध करते हैं। यह किसी कीमत पर सहन न किया जाएगा। इस दौरान महिलाएं राहुल गांधी होश में आओ के नारे लगा रही थी। यहां भाजपा महिला मोर्चा दक्षिण जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, महिला आयोग सदस्य पूनम द्विवेदी, विजय तिवारी, पुष्पा तिवारी, ज्योति शुक्ला, वंदना गुप्ता, रत्ना पांडे, स्नेह लता मिश्रा, मीनाक्षी पांडे, शिव देवी आदि रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.