रुद्रपुर, अप्रैल 30 -- काशीपुर। भाजपा महिला मोर्चा ने महिला अधिनियम का विरोध करने पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। गुरुवार की शाम बाजपुर रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चैती चौराहे पर अधिनियम का विरोध करने पर विपक्ष नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और अधिकार दिलाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। दर्जाधारी सीमा चौहान ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल के पास न होने के विरोध में पुत...