हल्द्वानी, मई 1 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। भाजपा महिला मोर्चा ने शुक्रवार को ऊंचापुल से ब्लॉक दफ्तर तक महिला आक्रोश पदयात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और विपक्ष की महिला विरोधी नीतियों पर रोष व्यक्त किया। संसद में महिला विधेयक पारित नहीं होने के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता ऊंचापुल में एकजुट हुए। जहां से वह पदयात्रा निकालते हुए ब्लॉक दफ्तर तक पहुंचे। पदयात्रा के दौरान उन्होंने काग्रेंस व अन्य विपक्षी दलों के विरोध में नारे लगाए। कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कांग्रेस व विपक्षी दलों के नकारात्मक और गैर-जिम्मेदाराना रवैये ने देश की आधी आबादी के अधिकारों पर सीधा प्रहार किया है। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में पदयात्रा इसी के विरोध में आज महिलाएं सड़कों पर उतर गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरें...