रांची, मार्च 30 -- रांची। हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के विरोध में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा, रांची महानगर एवं रांची पूर्वी, पश्चिमी जिला ने धरना दिया। उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। वरिष्ठ नेता आरती कुजूर ने राज्य सरकार से दोषियों को जल्द कड़ी सजा देने की मांग की। भाजपा रांची महानगर की उपाध्यक्ष अनीता वर्मा ने कहा कि ऐसी घटनाएं सरकार की विफलता का परिणाम है। महिला मोर्चा की ग्रामीण जिला अध्यक्ष नेहा सिंह ने कहा कि राज्य में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। महिला मोर्चा रांची महानगर अध्यक्ष पायल सोनी ने कहा कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती, आंदोलन जारी रहेगा। धरना के बाद प्रतिनिधिमंडल ने सीएम के नाम डीसी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.