गिरडीह, जून 12 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले शुक्रवार को देवरी मंडल के ग्राम ढेंगाडीह में कम तेल की थाली, देश रहे खुशहाली कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी अर्चना सिंह रही। अध्यक्षता महिला मोर्चा गिरिडीह ग्रामीण की जिला अध्यक्ष उषा कुमारी ने की।

कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं और महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कम तेल से बने कई तरह के व्यंजन तैयार कर यह संदेश दिया कि ऐसे व्यंजन न केवल स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं, बल्कि देश की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करते हैं। मुख्य अतिथि अर्चना सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर देवरी की बहनों ने कम तेल के व्यंजन बनाकर यह संदेश घर-घर पहुंचाया है। इससे पूरे परिवार...